#भरतपुर। डीग कस्बे में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए रविवार शाम कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा के नेतृत्व में निकले इस मार्च ने घंटाघर, लोहा मंडी, नई सड़क और लक्ष्मण मंदिर सहित विभिन्न मार्गों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों को सड़कों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी ताकि यातायात बाधित न हो। साथ ही, पुलिस ने साफ संदेश दिया कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।