टीकमगढ़: बड़ागांव में व्यक्ति पर उसके भांजे ने की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
जिले के बड़ागांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। बड़ागांव निवासी चिंगा नाम के व्यक्ति के साथ उसके ही भांजे राहुल ने जमीनी विवाद को लेकर गाली गलौज की और फिर जमकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जारहा है।