तोकापाल: चावल महोत्सव के साथ गूंजे रोजगार और आवास पूर्णता के संकल्प
बस्तर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में गुरुवार को दोपहर 1 बजे से ग्रामीण विकास और सशक्तिकरण का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। शासन के निर्देशानुसार आयोजित चावल महोत्सव को रोजगार दिवस और आवास दिवस के साथ एकीकृत कर एक वृहद अभियान के रूप में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर जिले भर में न केवल खाद्यान्न सुरक्षा पर चर्चा हुई।