सतना: ग्राम पंचायत मड़ई में तालाब खुदाई में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप, सरपंच पर काम में अनियमितता के गंभीर संकेत
सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले की ग्राम पंचायत 'मड़ई' में तालाब खुदाई के काम को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय निवासी रामेश उपाध्याय ने सरपंच रामभजन साकेत पर सरकारी राशि के दुरुपयोग और काम में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।
प्रमुख आरोप:
अपूर्ण कार्य: उपाध्याय के अनुसार, तालाब खुदाई के लिए विधायक द्वारा 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। आरोप है कि सरपंच ने इस काम को पूरा करने के बजाय, सिर्फ नाममात्र की खुदाई की है, जिससे यह कार्य अधूरा पड़ा है।
मिट्टी का निजी इस्तेमाल: सबसे गंभीर आरोप यह है कि तालाब से निकाली गई मिट्टी का उपयोग मेड़ बनाने के बजाय, सरपंच द्वारा अपने निजी निर्माण कार्य (मकान) में किया जा रहा है।
धन की हेराफेरी: शिकायतकर्ता का कहना है कि काम अधूरा छोड़ दिया गया है, ताकि बचे हुए बजट को सरपंच "खुदरे-पुदर�