नई जिंदगी का सपना दिखाया, चार साल तक भरोसे का सौदा करता रहा...
सतना। पति के असमय निधन के बाद उज्जैन की 34 वर्षीय विधवा महिला ने जीवन को फिर से संवारने की उम्मीद में गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी नीरज कुमार कश्यप पर भरोसा किया। आरोपी ने शादी का वादा कर वर्ष 2022 से उसे लिव-इन रिलेशनशिप में रखा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान वह उसे सतना, भोपाल सहित अन्य शहरों में घुमाने के बहाने ले गया और होटलों में भी कई बार दैहिक शोषण करता रहा।
चार वर्षों तक विवाह का भरोसा दिलाने के बाद जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो 26 मई 2026 को आरोपी अचानक संपर्क तोड़कर फरार हो गया। लंबे इंतजार और नाकाम कोशिशों के बाद पीड़िता सिविल लाइन थाना पहुंची, जहां पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।यह केवल एक महिला के साथ कथित विश्वासघात नहीं, बल्कि विवाह के पवित्र वादे की आड़ में महिलाओं के सम्मान, विश्वास और भावनाओं के शोषण का गंभीर मामला है�