बाह: पिनाहट में लोहे के विद्युत पोल में आए करंट की चपेट में आने से एक भैंस की हुई मौत
पिनाहट के मल्हन टूला में लोहे के विद्युत पोल में करंट आने से भैंस की मौत हो गई। हादसे के वक्त घर के बाहर खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। भैंस की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध के बावजूद ठेकेदार ने जबरन उनके घर के सामने लोहे का विद्युत पोल लगवाया।