भभुआ: घोसा गांव में बिजली के खंभे से तार खींचते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान झुलसा
Bhabua, Kaimur | Jun 1, 2025 घोसा गांव में बिजली के खंभे से तार खींचने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक किसान झुलस गया यह घटना रविवार की सुबह 8 बजे की बताई गई। बेलावं थाना क्षेत्र के घोसा गांव निवासी शंकर बिंद के 35 वर्षीय पुत्र मनोहर बिंद बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि धान का बिचड़ा डालने के लिए किसान मोटर पंप चलाने को लेकर बिजली के खंभे से तार खींच रहे थे जिसके चपेट में आ गए।