बीरपुर: एंबुलेंस में 373 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, 3 पर प्राथमिकी; पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी फरार
वीरपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए एंबुलेंस का सहारा लिया, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एंबुलेंस में लदी 373 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर ली। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही एंबुलेंस चालक और शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे।