आबू रोड: आबूरोंड के गिरवर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, तीन युवक घायल
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के गिरवर गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया।जहां एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 25 से 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो नीचे गिरने से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।