राजपुर: फार्मर रजिस्ट्री में राज्य में तीसरा स्थान दिलाने वाले कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित, BDO राजपुर भी शामिल
Rajpur, Buxar | May 5, 2026 बिहार कृषि ऐप पर माह जनवरी एवं फरवरी 2026 में फार्मर रजिस्ट्री अभियान में बक्सर जिला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सभी अधिकारियों और कर्मियों के समन्वित प्रयास से संभव हुई। सभी ने कैम्प मोड में कार्य कर किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया।