हसनपुर: उत्तराखंड से पवित्र जल लेकर केरल जाते श्रद्धालुओं का नगर से गुजरी यात्रा का हुआ स्वागत
लोक कल्याण और विश्व शांति की कामना को लेकर उत्तराखंड से केरल स्थित प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के लिए निकली पदयात्रा गुरुवार की सुबह नगर से होकर गुजरी। 18 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा 30 दिसंबर को समाप्त होगी।बेंगलुरु निवासी उपीबसाराज, नितिन, सुदर्शन राज, अंकुर राज और चीरु गोंडा का पांच सदस्यीय दल लगभग 3,150 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर रहा है।