कुंडा: बाबा अवधेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
पुरुषोत्तम मास के दूसरे दिन प्रथम सोमवार को शाम 4 बजे पौराणिक बाबा अवधेश्वरनाथ धाम (शाहपुर बेंती) में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सीओ कुंडा के मार्गदर्शन में हथिगवां थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा संभाले रहे, वहीं राजा भैया यूथ ब्रिगेड ने निशुल्क साइकिल स्टैंड व अन्य सेवाएं दीं।