इस्लामनगर अलीगंज: सीपीआईएम के पूर्व जिला सचिव कार्यानंद शर्मा की पुण्यतिथि पर अलीगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
सीपीआईएम के पूर्व जिला सचिव एवं समर्पित कार्यकर्ता स्व. कार्यानंद शर्मा की पुण्यतिथि गुरुवार को 3 बजे अलीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दीनेश कुमार ने की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।