हरनौत: सड़क जाम की प्राथमिकी से तेलमर के ग्रामीणों में आक्रोश, 41 लोगों पर नामजद, एसपी से न्याय की गुहार
हरनौत के तेलमर थाना क्षेत्र के वनगछा - बौरीगंज गांव के समीप 30 अगस्त की देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद सड़क जाम करने के मामले में 41 लोगों के खिलाफ तेलमर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में नाम आने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। नाराज लोगों ने बड़ी संख्या में बिहारशरीफ कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसपी हृदयकांत को आवेदन देकर मामले की निष