सहारनपुर: रेलवे स्टेशन परिसर में नशे की बिक्री की शिकायत, पार्षद राहुल झाम्ब ने एसएसपी कार्यालय में दिए वीडियो साक्ष्य
सहारनपुर रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास नशीले पदार्थों की कथित बिक्री की शिकायत को लेकर राज्यपाल द्वारा मनोनीत पार्षद राहुल झाम्ब ने शुक्रवार शाम 4:50 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संपर्क किया। उन्होंने मामले से संबंधित तथ्यों और वीडियो फुटेज की जानकारी एसएसपी कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) को दी।