सिमडेगा: जिला मुख्यालय में निकले मुहर्रम जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, विधायक भूषण बाड़ा भी हुए शामिल
सिमडेगा जिला मुख्यालय में सोमवार को 5 बजे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सेंट्रल मुहर्रम कमेटी द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। इस ऐतिहासिक जुलूस में हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा भी शरीक हुए। जुलूस स्थल पर विधायक भूषण बाड़ा का पारंपरिक अंदाज़ में स्वागत किया गया।