तुरकौलिया: तुरकौलिया में एक सेवानिवृत शिक्षक से पुलिस का भय दिखाकर ठग ने ₹49 हजार छीनने का मामला प्रकाश में आया
तुरकौलिया में एक सेवानिवृत शिक्षक को पुलिस का भय दिखा कर ठग द्वारा ₹49 हजार छीनने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर कवलपुर निवासी शिक्षक शिबपुजन बैठा ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत की है। बताया कि वे सोमवार बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे थे,तभी रास्ते मे दो युवकों ने उन्हें रोक कर पॉकेट से पैसा लेकर भाग गए। पुलिस मामले कि जांच में जुट गई है।