जतारा: बाजीतपुरा: अज्ञात जहरीले पदार्थ से युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बाजीतपुरा निवासी सोना देवी रैकवार पिता जग्गू की अज्ञात जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जहरीले पदार्थ के सेवन के कारणों का पता लगाया जा रहा है।