सीनियर सिटीजन कार्ड के लिए आवेदन करना पड़ा महंगा, खाते से उड़ाए ₹1.48 लाख
व्हाट्सऐप कॉल पर मांगी जानकारी, दो बार ओटीपी बताने के बाद हुई साइबर ठगी
बीकानेर। सीनियर सिटीजन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना एक वरिष्ठ नागरिक को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 1 लाख 48 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर कोटगेट पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोहन कोठी निवासी 61 वर्षीय मनोज शर्मा ने ऐप के माध्यम से सीनियर सिटीजन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सऐप पर कॉल किया और कार्ड से संबंधित जानकारी मांगी। इस दौरान आरोपी ने उनके मोबाइल पर दो बार ओटीपी भेजा और पीड़ित से ओटीपी की जानकारी हासिल कर ली।
ओटीपी साझा करते ही मनोज शर्मा के बैंक खाते से 1 लाख 48 हजार रुपए निकल गए। खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने का पता चलने पर उनके होश उड