सूरजगढ़: मानिकपुर थाना क्षेत्र में गोपालपुर एवं पुराना सलेमपुर गांव के बीच चदरा गुमटी में संचालित किराने की दुकान में हुई चोरी
सूरजगढा- मानिकपुर पथ में गोपालपुर एवं पुराना सलेमपुर गांव के मध्य चदरा गुमटी में संचालित किराने की दुकान में ताला तोड़कर 10 हजार रुपये के सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया.घटना रविवार एवं सोमवार के बीच रात है.इसे लेकर सलेमपुर गांव के रहने वाले सागर सिंह के पुत्र विपिन सिंह द्वारा सोमवार पूर्वाहन 11 बजे मानिकपुर थाना में आवेदन दिया गया.