#गोरखपुर: दौरे के तीसरे दिन #CM योगी ने की गौसेवा, जनता दर्शन में सुनीं सैकड़ों फरियादें
गोरखपुर, 2 #नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी के गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन है। सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री सबसे पहले गौशाला पहुंचे और गौसेवा की। सीएम योगी ने अपने हाथों से गोवंश को गुड़, रोटी और चारा खिलाया।
इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में उन्होंने गोरखपुर समेत आसपास के जिलों से आए सैकड़ों फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को एक-एक कर स्वयं सुना।
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित, पारदर्शी और संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Public maharajganj #news #breaking #bigbreaking #gorakhpur #cmup #uttarpradesh #everyone #followers
Maharajganj, Maharajganj | Nov 2, 2026