नाथनगर: गंगा में डूबे किशोर का चौथे दिन मिला शव, रसीदपुर घाट पर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
नाथनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर घाट पर गंगा नदी में डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव घटना के चौथे दिन शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार दोपहर रसीदपुर घाट पर गंगा नदी पार करने के दौरान मुकेश मंडल का पुत्र जयनंदन कुमार गहरे पानी में डूब गया था।