घाघरा: घाघरा मुख्यालय में माधवंस क्लब ने मां काली की प्रतिमा का नगर भ्रमण के साथ डैम में किया विसर्जन
Ghaghra, Gumla | Nov 10, 2026 घाघरा मुख्यालय में माधवंश क्लब द्वारा स्थापित मां काली की प्रतिमा का गुरुवार को भक्तिमय माहौल में नगर भ्रमण कराने के बाद सिकवार डैम में विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे नगर में भक्ति गीतों और जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। नगर भ्रमण की शुरुआत पूजा पंडाल से हुई।