Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

नारायणगंज में समावेशी शिक्षा पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, 185 शिक्षकों को मिला विशेष ज्ञान दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर आकांक्षी विकासखंड योजना के तहत चयनित विकासखंड नारायणगंज में 9 से 13 जून तक शासकीय मॉडल स्कूल कुड़ामैली में समावेशी शिक्षा पर पाँच दिवसीय मल्टी-कैटेगरी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रद्धा सोनी के नेतृत्व में चले इस प्रशिक्षण में सीडब्ल्यूएसएन बच्चों को पढ़ाने वाले 173 शिक्षक और 12 जन शिक्षक सहित कुल 185 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सामान्य विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के शिक्षकों को ब्रेल लिपि, सांकेतिक भाषा, विशेष शिक्षण तकनीक और व्यक्तिगत शैक्षिक कार्यक्रम यानी आईईपी की जानकारी देना था। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताया गया कि दिव्यांग बच्चों का सामान्य बच्चों की तरह नामांकन सुनिश्चित किया जाए और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। ब्रेल लिपि के उपयोग, सांकेतिक भाषा के व्यावहारिक अभ्यास, अधिगम स्तर के मूल्यांकन, 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की पहचान और उनके अनुरूप शिक्षण पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मास्टर ट्रेनरों श्री संदीप सोनी, श्री प्रशांत वैद्य, श्री अरविंद यादव, श्रीमती सीमा यादव, शेख इरफान, श्री पंकज उईके, श्रीमती शंकरिया उईके और श्रीमती शालिनी ठाकुर ने सत्रों का संचालन किया। जिला परियोजना समन्वयक श्री कुलदीप कटहल ने कहा कि समावेशित शिक्षा पर जिले में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समावेशित शिक्षा प्रभारी सहायक परियोजना समन्वयक श्री के.के. उपाध्याय ने कहा कि समावेशी शिक्षा केवल शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के हर बच्चे को समान अवसर देने का संकल्प है। दिव्यांग विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा होती है, जरूरत है उन्हें उचित मार्गदर्शन, सहयोग और अनुकूल वातावरण देने की। उन्होंने शिक्षकों से संवेदनशीलता और धैर्य के साथ काम कर प्रत्येक बच्चे को मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। समापन अवसर पर श्री उपाध्याय ने शिक्षकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि समावेशी शिक्षा का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को उसकी आवश्यकता और क्षमता के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। दिव्यांग बच्चे किसी भी दृष्टि से कम नहीं हैं, उन्हें सही अवसर और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण चाहिए। इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण से शिक्षकों को ब्रेल लिपि, सांकेतिक भाषा और आईईपी की व्यावहारिक जानकारी मिली है। प्रशिक्षित शिक्षक अब विद्यालयों में समावेशी शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू कर सीडब्ल्यूएसएन बच्चों के शैक्षणिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री अविनाश शर्मा, बीआरसी श्री कमलेश भवेदी, प्राचार्य एडमोन लकणा, प्राचार्य श्री चितामणि वैष्णव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। समापन पर स्वामी विवेकानंद का कथन भी साझा किया गया कि ईश्वर जिन्हें अधिक चाहता है, उन्हें शिक्षक बना देता है। वक्ताओं ने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे समर्पण के साथ विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

MORE NEWS

मिलेट क्वीन लहरी बाई ने मंडला के श्री अन्न को दिलाई वैश्विक पहचान

इंदौर में आयोजित ब्रिक्स एग्रीकल्चर समिट 2026 में हुई शामिल,21 देशों के प्रतिनिधियों ने सराहा

 मेहनत, नवाचार और परम्परागत कृषि ज्ञान के बल पर मंडला जिले की प्रगतिशील कृषक श्रीमती लहरी बाई आज देश ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना चुकी हैं। मिलेट क्वीन के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती लहरी बाई ने श्री अन्न (मिलेट) के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देकर जिले के किसानों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई हैं।
 श्रीमती लहरी बाई ने वर्षों पहले कोदो, कुटकी, रागी और अन्य मोटे अनाजों की पारंपरिक किस्मों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने खेतों में विभिन्न देशी बीजों का संग्रह एवं संरक्षण कर न केवल जैव विविधता को बचाया, बल्कि किसानों को भी श्री अन्न की खेती के प्रति जागरूक किया। उनके प्रयासों से अनेक किसान कम लागत और बेहतर पोषण वाले मिलेट उत्पादन की ओर आकर्षित हुए।
 हाल ही में इंदौर में आयोजित ’’ब्रिक्स एग्रीकल्चर समिट 2026’’ में लहरी बाई द्वारा लगाए गए मंडला मिलेट स्टॉल ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विभिन्न मिलेट उत्पादों का प्रदर्शन करते हुए उनके पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक महत्व की जानकारी साझा की। लगभग 21 देशों के प्रतिनिधियों ने उनके कार्यों की सराहना की और मंडला में मिलेट संवर्धन के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।
 श्रीमती लहरी बाई का मानना है कि श्री अन्न केवल एक फसल नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि और लोगों के बेहतर स्वास्थ्य का आधार है। उनके मार्गदर्शन में कई महिला स्व-सहायता समूह और किसान मिलेट आधारित उत्पाद तैयार कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर भी प्राप्त हुए हैं।
 आज लहरी बाई की सफलता यह साबित करती है कि यदि परंपरागत ज्ञान को आधुनिक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ जोड़ा जाए तो स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है। उनकी उपलब्धियाँ मंडला जिले के किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं तथा श्री अन्न को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

मिलेट क्वीन लहरी बाई ने मंडला के श्री अन्न को दिलाई वैश्विक पहचान इंदौर में आयोजित ब्रिक्स एग्रीकल्चर समिट 2026 में हुई शामिल,21 देशों के प्रतिनिधियों ने सराहा मेहनत, नवाचार और परम्परागत कृषि ज्ञान के बल पर मंडला जिले की प्रगतिशील कृषक श्रीमती लहरी बाई आज देश ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना चुकी हैं। मिलेट क्वीन के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती लहरी बाई ने श्री अन्न (मिलेट) के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देकर जिले के किसानों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई हैं। श्रीमती लहरी बाई ने वर्षों पहले कोदो, कुटकी, रागी और अन्य मोटे अनाजों की पारंपरिक किस्मों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने खेतों में विभिन्न देशी बीजों का संग्रह एवं संरक्षण कर न केवल जैव विविधता को बचाया, बल्कि किसानों को भी श्री अन्न की खेती के प्रति जागरूक किया। उनके प्रयासों से अनेक किसान कम लागत और बेहतर पोषण वाले मिलेट उत्पादन की ओर आकर्षित हुए। हाल ही में इंदौर में आयोजित ’’ब्रिक्स एग्रीकल्चर समिट 2026’’ में लहरी बाई द्वारा लगाए गए मंडला मिलेट स्टॉल ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विभिन्न मिलेट उत्पादों का प्रदर्शन करते हुए उनके पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक महत्व की जानकारी साझा की। लगभग 21 देशों के प्रतिनिधियों ने उनके कार्यों की सराहना की और मंडला में मिलेट संवर्धन के प्रयासों को अनुकरणीय बताया। श्रीमती लहरी बाई का मानना है कि श्री अन्न केवल एक फसल नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि और लोगों के बेहतर स्वास्थ्य का आधार है। उनके मार्गदर्शन में कई महिला स्व-सहायता समूह और किसान मिलेट आधारित उत्पाद तैयार कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर भी प्राप्त हुए हैं। आज लहरी बाई की सफलता यह साबित करती है कि यदि परंपरागत ज्ञान को आधुनिक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ जोड़ा जाए तो स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है। उनकी उपलब्धियाँ मंडला जिले के किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं तथा श्री अन्न को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Agriculture, Madhya Pradesh Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार मालीमोहगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (AHP घटक) के लिए आवंटित भूमि से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department Of Revenue, Madhya Pradesh 
Jabalpur Commissioner

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार मालीमोहगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (AHP घटक) के लिए आवंटित भूमि से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department Of Revenue, Madhya Pradesh Jabalpur Commissioner

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

ग्राम घुघरी निवासी श्री राजेंद्र सिंह पन्द्रे ने पीएम आवास, नलकूप खनन, बायोगैस और मुर्गी पालन जैसी शासकीय योजनाओं का लाभ उठाया। इसके साथ ही वे 4 क्लस्टर्स में 450 से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखा रहे हैं। केन्द्र सरकार एवं मप्र सरकार का सहृदय धन्यवाद!
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#12YearsOfYuvaShakti

ग्राम घुघरी निवासी श्री राजेंद्र सिंह पन्द्रे ने पीएम आवास, नलकूप खनन, बायोगैस और मुर्गी पालन जैसी शासकीय योजनाओं का लाभ उठाया। इसके साथ ही वे 4 क्लस्टर्स में 450 से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखा रहे हैं। केन्द्र सरकार एवं मप्र सरकार का सहृदय धन्यवाद! Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Agriculture, Madhya Pradesh #12YearsOfYuvaShakti

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

जनपद पंचायत परिसर नारायणगंज में 4 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

      जनपद पंचायत परिसर नारायणगंज में 4 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ 12 जून से किया गया। यह शिविर 18 जून तक प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी सीईओ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिविर में आयुष विभाग से डॉ. तेज सिंह, डॉ. प्रत्युष हर्मिट एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही पतंजलि योग समिति के जीवन यादव, कस्तूरा यादव सहित अन्य गणमान्यजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
        योग सत्र की शुरुआत बच्चों को सूक्ष्म व्यायाम कराकर की गई, जिससे उनका शरीर विभिन्न योगासनों के लिए तैयार हो सके। इसके बाद खड़े होकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया, जिसमें ताड़ासन, वृक्षासन एवं त्रिकोणासन प्रमुख रहे। तत्पश्चात बैठकर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन एवं वक्रासन का अभ्यास कराया गया। इन आसनों के माध्यम से रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने तथा पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लाभों की जानकारी दी गई। आगे चलकर बच्चों को लेटकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया। पीठ एवं पेट के बल लेटकर शलभासन, उत्तानपादासन, सेतुबंधासन तथा पवनमुक्तासन का अभ्यास कराया गया। सत्र के अंतिम चरण में प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे प्रतिभागियों को मानसिक शांति एवं श्वास-प्रश्वास की सही तकनीक का अनुभव प्राप्त हुआ।
          योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाते हुए छात्र जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को नियमित योग अभ्यास एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य संवर्धन, मानसिक संतुलन एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of Ayush, Madhya Pradesh

जनपद पंचायत परिसर नारायणगंज में 4 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत परिसर नारायणगंज में 4 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ 12 जून से किया गया। यह शिविर 18 जून तक प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी सीईओ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिविर में आयुष विभाग से डॉ. तेज सिंह, डॉ. प्रत्युष हर्मिट एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही पतंजलि योग समिति के जीवन यादव, कस्तूरा यादव सहित अन्य गणमान्यजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। योग सत्र की शुरुआत बच्चों को सूक्ष्म व्यायाम कराकर की गई, जिससे उनका शरीर विभिन्न योगासनों के लिए तैयार हो सके। इसके बाद खड़े होकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया, जिसमें ताड़ासन, वृक्षासन एवं त्रिकोणासन प्रमुख रहे। तत्पश्चात बैठकर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन एवं वक्रासन का अभ्यास कराया गया। इन आसनों के माध्यम से रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने तथा पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लाभों की जानकारी दी गई। आगे चलकर बच्चों को लेटकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया। पीठ एवं पेट के बल लेटकर शलभासन, उत्तानपादासन, सेतुबंधासन तथा पवनमुक्तासन का अभ्यास कराया गया। सत्र के अंतिम चरण में प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे प्रतिभागियों को मानसिक शांति एवं श्वास-प्रश्वास की सही तकनीक का अनुभव प्राप्त हुआ। योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाते हुए छात्र जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को नियमित योग अभ्यास एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य संवर्धन, मानसिक संतुलन एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Ayush, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026