लखीसराय: लखीसराय के अशोक धाम हादसे में 7 की मौत, 22 घायल; RPF ने जारी की सूची
लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में हुए हादसे में सात लोगों की मौत एवं 22 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है RPF किऊल पोस्ट द्वारा इसे लेकर जानकारी साझा किया गया है. सोमवार अपराह्न 1:45 बजे साझा किए गए जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई है. जबकि 22 लोग जख्मी हो गए. भगदड़ की वजह से हादसा होने की बात कही गई है.