सिंगरौली: नवानगर पुलिस ने मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सिंगरौली जिले की नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल कॉलोनी निगाही में घर में घुसकर मारपीट के दो आरोपियों को नवानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जहां उन्हें न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए उक्त आरोपियों की पुष्टि हुई इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। आरोप है कि नौकरी मांगने की बात को लेकर गाली गलौज कर मारपीट की गई है।