सिंगरौली: आम लोगों से विवाद करने और पीटने को लेकर दो पुलिसकर्मी निलंबित, वीडियो हुआ था वायरल
आम लोगों से गाली गलौज करना दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन पचौर में शराब के नशे में पुलिसकर्मी राजेश कोल रेडियो शाखा और जितेंद्र रावत पुलिस लाइन के द्वारा सड़क पर जा रहे लोगों के साथ गाली गलौज और बदसलूकी की गई जिस पर संज्ञान लेते हुए एसपी मनीष खत्री ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।