सिंगरौली: एनसीएल खड़िया खदान में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल सफल, DMS राजीव कृष्ण कुमार ने किया अवलोकन
“सुरक्षा सर्वोपरि” के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए खडिया खदान क्षेत्र में आज एक फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। खदान जैसे जोखिम भरे कार्यक्षेत्र में उत्पादन लक्ष्यों को सुरक्षित वातावरण में प्राप्त करने के उद्देश्य से इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिससे कर्मियों की आपातकालीन स्थिति में तत्परता और सजगता सुनिश्चित की जा सके।