सिंगरौली: नगर निगम में 78 गाड़ियों का किया गया भौतिक सत्यापन, पार्षदों ने फर्जी गाड़ियां खड़ी करने का लगाया आरोप
सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र में बुधवार को कचरा प्रबंधन कर रही कंपनी सिटाडेल की गाड़ियों का भौतिक सत्यापन किया गया। बैढ़न के एनसीएल ग्राउंड में सभी गाड़ियों को इकट्ठा कर पार्षदों की मौजूदगी में जांच की गई। नगर निगम कमिश्नर डीके शर्मा ने बताया कि परिषद की बैठक में पार्षदों की मांग पर यह सत्यापन किया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में सब कुछ कंपनी के दावों के