सिंगरौली: तेलाई मोड पर स्कूटी और कार में हुई टक्कर, स्कूटी सवार तीन छात्राएं हुई गंभीर रूप से घायल
एक स्कूटी पर तीन छात्राएं सवार होकर पॉलिटेक्निक कॉलेज की तरफ से बैढ़न की ओर जा रही थी और जैसे ही तेलाई मोड पर टर्निंग पर अपनी वाहन को मोडा विपरीत दिशा से आ रहे कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे स्कूटी में सवार तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई जहां स्थानीय लोगों ने तीनों छात्राओं को जिला चिकित्सालय भेजकर भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है।