हुज़ूर: आरिफ नगर में ड्रिल करते समय गिरी मकान की दीवार, एक व्यक्ति की हुई मौत
Huzur, Bhopal | Feb 27, 2024 भोपाल के आरिफ नगर में स्थित मकान की दीवार में ड्रिल करते समय दीवार गिर गई। इसमें दबने से एक व्यक्ति की जान चली गई। मकान में रेनोवेशन का काम करते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बॉडी का अंतिम संस्कार मृतक के गृह जिले नरसिंहपुर में होगा।