हुज़ूर: भोपाल के बुधवारा चौराहे पर स्थित टावर पर चढ़ा एक युवक
Huzur, Bhopal | Feb 26, 2024 पत्नी घर छोड़कर चली गई तो युवक टावर पर चढ़ गया।करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को पुलिस और प्रशासन के लोगों ने टावर से उतारा, घटना आज दोपहर 3:30 बजे की है। जब अशफाक नाम का युवक बुधवारा चौराहे पर स्थित टॉवर पर चढ़ गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे टावर से उतारा, इसके चलते बुधवारा चौराहे पर करीब20 मिनट तक जाम की स्थिति भी बन गई।