देवास नगर: बीजेपी कार्यालय देवास में लोकसभा प्रत्याशी को लेकर हुई रायशुमारी, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी रहे उपस्थित
देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा प्रत्याशी को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज रायशुमारी हुई। रायशुमारी में प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष लता वानखेड़े ने बंद कमरे में भाजपा के पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा के पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा की।