#Spfhr के निर्देशन व #CO यातायात, श्रीमती प्रगति यादव के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु यातायात मुख्यालय द्वारा विशेष अभियान (ड्रंक एण्ड ड्राइव) चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के क्रम में जिंदपुर टोल प्लाजा पर यातायात प्रभारी केशरी प्रसाद यादव एवं यातायात पुलिस टीम, बड़ौरी टोल प्लाजा पर टीएसआई अवधेश सिंह, कल्याणपुर थाना प्रभारी सुमति देव पांडेय एवं सीसीटीम प्रभारी उप निरीक्षक संजय सरोज तथा काटोघन टोल प्लाजा पर खागा सीसी टीम प्रभारी कृष्ण कुमार यादव एवं देवप्रकाश नागर द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग कर विधिक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान नशे की हालत (ड्रंक एण्ड ड्राइव) में वाहन चलाने वाले विभिन्न चालकों के विरुद्ध 22 ई-चालान कर 2,20,000/- रुपये का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट के 12 भारी मालवाहक वाहनों का चालान कर 70,000/- रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
"फतेहपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील - यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं।"