धरहरा: एसआईआर के बाद छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए घर-घर पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा मतदाता
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूट गए योग्य लोगों को शामिल करने के लिए धरहरा प्रखंड में घर-घर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में बीएलओ को आवश्यक निर्देश देते हुए बीडीओ रश्मि भारती ने निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक अभियान चलाने को कहा।