रफीगंज: बरुणा क्षेत्र देशभक्ति नारों से गुंजायमान हुआ
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मध्य विद्यालय बरुणा सह उच्च विद्यालय बरुणा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘वीर शहीद अमर रहें’ के नारे लगाए। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। समापन पर विद्यालय परिसर में सभा आयोजित ह