सूरजपुर: 4 करोड़ का हाईटेक बस स्टैंड बदहाल, छत से टपक रहा पानी और शौचालय पर ताला
जिला मुख्यालय में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बना हाईटेक बस स्टैंड बदहाल व्यवस्था का शिकार है। बारिश के दौरान भवन की छत से पानी टपकने और सीपेज की समस्या से यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं यात्रियों के लिए बनाए गए शौचालय पर ताला लगा है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है।