रायपुर के न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4.50 लाख का माल बरामद
रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने संजय चौहान और होरी लाल पंकज को गिरफ्तार किया है, जबकि विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, कटोरी, चम्मच और गिलास सहित करीब 4.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी संजय चौहान पूर्व में भी चोरी और नकबजनी की आधा दर्जन से अधिक वारदातों में जेल जा चुका है।
#RaipurNews #RaipurPolice #JewelleryShopTheft #CrimeNews #ChhattisgarhNews