मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन सभागार में यातायात माह का हुआ समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों और छात्राओं को किया गया सम्मानित
पुलिस लाइन के सभागार में शनिवार की सुबह 11:00 बजे यातायात माह का समापन हुआ। इस मौके पर आयोजित समारोह में यातायात माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के जवानों, स्कूल के छात्र-छात्राएं l, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य एवं मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसपी अभिनंदन, एएसपी ओपी सिंह, एएसपी नितेश सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।