सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ क्षेत्र के एक गांव में युवक पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
सिकन्दरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आरोपी अध्यापक बच्चों को एकत्रित कर ट्यूशन पढ़ा रहा था। आरोप है कि उसने एक 13 वर्षीय किशोरी को कमरे में बुलाया और अश्लील हरकतें करने लगा जिससे किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आरोपी अध्यापक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।