बबेरू: समगरा गांव में छप्पर में लगे सीमेंट टीन को तोड़ने से मना करने पर हुई मारपीट, दो लोग घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Baberu, Banda | Sep 11, 2026 मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र छेदुवा उम्र 48 वर्ष, आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि हमारे घर के छप्पर मे सीमेंट के टीन लगी हुई है, जिसमें अतुल पुत्र शिव मंगल उम्र 42 वर्ष निवासी इंगुवा तीन के ऊपर चढ़कर तोड़फोड़ करने लगा मना करने पर मेरे साथ मारपीट किया वही मारपीट के समय दोनों की चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनो का मेडिकल करवाया।