जहरीली शराब कांड में एक और बड़ा एक्शन, बंडा SDOP प्रदीप वाल्मीकि हटाए गए
सागर। जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई का दौर जारी है। इसी क्रम में बंडा SDOP प्रदीप वाल्मीकि को उनके पद से हटा दिया गया है।
प्रदीप वाल्मीकि को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। वहीं, रोहित लखारे को बंडा का नया SDOP नियुक्त किया गया है।
जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर लगातार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी मामले को लेकर कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। अब बंडा SDOP को हटाए जाने के बाद पुलिस विभाग में इसे भी मामले से जुड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
जहरीली शराब मामले को लेकर सरकार की ओर से सख्त रुख अपनाया गया है। मामले में जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है।
#Sagar #Banda #SagarNews #JahriLiSharab #PoisonousLiquor #MadhyaPradesh #BreakingNews