ढीमरखेड़ा: भरभरा आश्रम मार्ग बदहाल, उखड़ी सड़क से दुर्घटना का खतरा
उमरियापान मुख्य मार्ग के बीच भरभरा आश्रम की ओर मुड़ते ही इंटवा तक जाने वाला पीएमजीएसवाई सड़क मार्ग बदहाली का शिकार हो गया है। करीब 10 वर्ष पहले बनी यह सड़क अब जगह-जगह उखड़ चुकी है, जिससे मार्ग पर फैली गिट्टियां वाहन चालकों के लिए परेशानी बन रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भरभरा आश्रम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है,