गोईलकेरा की गम्हरिया में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने पर ग्रामीणों ने नाराज़गी जाहिर की। सोमवार दिन के 11 बजे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि चार करोड़ निन्यानबे लाख इक्यावन हजार सात सौ रुपये खर्च कर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है,लेकिन सड़क निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा लापरवाही बरती जा रही है ।