Public App Logo
धर्मशाला: विजिलेंस थाना धर्मशाला पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शुभम सूद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुधीर शर्मा के खिलाफ दर्ज मामला राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित है। Kangra Express शुभम सूद ने दावा किया कि धर्मशाला के विकास में विधायक सुधीर शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसलिए उनके समर्थन में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपना समर्थन दर्ज कराने आए हैं। - Kangra News