सत्तर कटैया: बिहरा थाना पुलिस ने रहुआ के पास छापा मारकर 40 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
रहुआ के निकट बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चालीस लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों कारोबारी को देसी शराब सहित बाइक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों कारोबारी को आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।