सत्तर कटैया: सत्तर गांव में बकरी चराने को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी, पीड़ित ने बिहरा पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
सत्तर गांव में बकरी चराने को लेकर हुई विवाद के बाद मारपीट की घटना में काजल देवी नामक एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला को ईलाज हेतु पंचगछिया अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष ने बिहरा थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मारपीट की इस घटना के बाद बिहरा थाना पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।