सत्तर कटैया: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंचगछिया का कोसी आयुक्त ने बुधवार की रात किया निरीक्षण, दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंचगछिया का कोसी आयुक्त ने बुधवार की रात निरीक्षण किया। कोसी आयुक्त नीलम चौधरी ने ओपीडी, वार्ड सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर अस्पताल प्रभारी डा. दिलीप कुमार मंडल से अस्पताल में मिलनेवाली दवा सहित अन्य आवश्यक पूछताछ की। निरीक्षण के बाद कोसी आयुक्त ने अस्पताल प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण से कर्मियों में मचा हड़कंप।