सत्तर कटैया: पंचगछिया फील्ड के समीप सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की हालत बनी है नाजुक, घरवाले कर रहे हैं सकुशल होने की दुआयें
पंचगछिया फील्ड के समीप सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक सौरभ की हालत गंभीर है। सहरसा के एक नर्सिंग होम में उसका ईलाज चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बाइक की टक्कर में एक सप्ताह पूर्व दो युवक जख्मी हुआ था जिसमें सौरभ की हालत गंभीर है। घरवाले उसकी सकुशलता के लिये दुआयें कर रहे हैं। बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व बाइक की टक्कर में सौरभ जख्मी हो गया था।