सत्तर कटैया: बिजलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव राय के साथ की गई मारपीट एवं छीनझपट, जांच में जुटी बिहरा थाना पुलिस
बिजलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव राय ने बिहरा थाना में एक आवेदन देते हुये अपने साथ मारपीट कर छीनझपट करने का जहां आरोप लगाया है वहीं दो लाख रंगदारी मांगने एवं पैसा नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पूर्व मुखिया ने बताया कि वह शुक्रवार की रात पदमपुर में भोज खा रहा था उसी समय यह घटना घटी थी। घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस।